简体中文
繁體中文
English
Pусский
日本語
ภาษาไทย
Tiếng Việt
Bahasa Indonesia
Español
हिन्दी
Filippiiniläinen
Français
Deutsch
Português
Türkçe
한국어
العربية
اردو
एफटीएक्स के संस्थापक का हुआ ह्रदय-परिवर्तन, अब नहीं लड़ेंगे क़ानूनी लड़ाई
एब्स्ट्रैक्ट:एफटीएक्स के पूर्व संस्थापक एवं सीईओ सैम बैंकमैन फ्राइड ने यूएस न्यायालय के खिलाफ लड़ने की अपनी योजना वापस ले ली है। उन्होंने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वह इस पूरे मामले में यूएस न्यायालय से कानूनी जंग लड़ेंगे।
एफटीएक्स के पूर्व संस्थापक एवं सीईओ सैम बैंकमैन फ्राइड ने यूएस न्यायालय के खिलाफ लड़ने की अपनी योजना वापस ले ली है। उन्होंने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वह इस पूरे मामले में यूएस न्यायालय से कानूनी जंग लड़ेंगे। इस केस में उनका प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया और चुप्पी साध ली है। यूएस सरकार ने फ्राइड को बाहमास से हिरासत में लिया था जिसके बाद सोमवार से वह बाहमास जेल में हैं।
आपको बता दें कि धराशायी हो चुकी इस कंपनी के संस्थापक पर अपनी कंपनी के उपभोगताओं से धोखाधड़ी करने और उनके निवेश का उपयोग अपने निजी इस्तेमाल करने का आरोप है। वित्तीय अपराध के साथ साथ उन पर अन्य 8 मामलों के भी आरोप दर्ज हैं। यूएस अथॉरिटी के अनुसार दर्ज मामलों में यदि वो आरोपित पाए जाते हैं तो उन्हें लंबे समय तक जेल की हवा खानी पड़ सकती है। पिछले महीने ही एफटीएक्स कंपनी धराशायी हो गई थी।अपनी गिरफ्तारी से पहले कई साक्षात्कारों में फ्राइड ने कहा था कि “मैंने उपभोक्ताओं के साथ जानबूझकर धोखाधड़ी नहीं की है।”
एफटीएक्स के संस्थापक एवं उनकी कानूनी टीम ने अपना ह्रदय-परिवर्तन कर लिया है और अब वह यूएस न्यायालय के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ेंगे। इसे अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी धोखाधड़ी माना जा रहा है। हालाँकि यूएस सरकार ने इस ठगी की भरपाई के लिए एफटीएक्स के नए सीईओ के रूप में जॉन रे रॉय की नियुक्ति की है। जॉन रे रॉय और उनकी टीम इस पूरे मामले पर काम कर रही हैं। इस तरह की विदेशी मुद्रा व्यापार से जुड़ी लेटेस्ट जानकारियों से जुड़ने के लिए , इस लिंक https://www.wikifx.com/hi/download.html के माध्यम से विकीएफएक्स हिंदी ऐप अपने फ़ोन में डाउनलोड करें या फिर विज़िट करें विकीएफएक्स हिंदी की वेबसाइट https://www.wikifx.com/hi/ और लाभ उठाएं विदेशी मुद्रा उद्योग से जुडी नवीनतम जानकारियों का।

अस्वीकरण:
इस लेख में विचार केवल लेखक के व्यक्तिगत विचारों का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस मंच के लिए निवेश सलाह का गठन नहीं करते हैं। यह प्लेटफ़ॉर्म लेख जानकारी की सटीकता, पूर्णता और समयबद्धता की गारंटी नहीं देता है, न ही यह लेख जानकारी के उपयोग या निर्भरता के कारण होने वाले किसी भी नुकसान के लिए उत्तरदायी है।
WikiFX ब्रोकर
EC markets
EBC FINANCIAL GROUP
pepperstone
Exness
FOREX.com
Tickmill
EC markets
EBC FINANCIAL GROUP
pepperstone
Exness
FOREX.com
Tickmill










